गैस की कमी के चलते एवं आगामी त्योहारों के मद्देनजर नागरिक अधिकार मंच ने खाद्य विभाग अधिकारी को सोपा ज्ञापन
त्योहारों से पूर्व उपभोक्ताओं की गैस आपूर्ति की सुनिश्चित व्यवस्था कि मांग

रिपोर्ट सुधीर बैसवार
सनावद/ नगर में जनहित के मुद्दे उठाने वाली अग्रणी संस्था नागरिक अधिकार मंच के द्वारा आम जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए जो गैस की आपूर्ति बनी हुई है उसी के चलते आज नागरिक अधिकार मंच के सदस्यों ने नर्मदा गैस एजेंसी के कार्यालय पहुंचकर गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए एवं आम जनता को सहूलियत से गैस सिलेंडर मिले उसी को लेकर खाद्य विभाग अधिकारी अभिलाष पांडे को अपना ज्ञापन सोपा गया।
जिसमें नागरिक अधिकार मंच ने मांग की है कि आगामी त्यौहार जैसे निमाड़ के महापर्व गणगौर ,रामनवमी,एवं ईद के चलते आम जनता को नियम अनुसार सिलेंडर मुहैया कराये जाए और सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने के लिए होटलो, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों एवं रेहड़ी वालों के पास कमर्शियल सिलेंडर ना मिलने पर उनके विरुद्ध नियम अनुसार कार्यवाही भी की जाये।

जिससे कि घरेलू गैस सिलेंडरों की हो रही कालाबाजारी और हेराफेरी पर कुछ हद तक नियंत्रण लगाया जा सकता है और जरूरतमंद उपभोक्ताओं को सहजता से सिलेंडर प्राप्त हो सकता है।
ज्ञापन का वाचन संस्था के सदस्य दिनेश जी सोनी के द्वारा किया गया इस दोरान नागरिक मंच के सदस्यों के साथ पीड़ित उपभोक्ता भी शामिल रहे ।


