राजस्थान दिवस पर विशेष स्वच्छता अभियान की शुरुआत, सुखाड़िया पार्क से हुआ आगाज

पिंडवाड़ा।
राजस्थान दिवस के अवसर पर नगरपालिका पिंडवाड़ा द्वारा शनिवार, 14 मार्च को शहर में विशेष स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ सुखाड़िया पार्क से किया गया।
यह अभियान स्वायत्त शासन विभाग, राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार नगरपालिका अधिशासी अधिकारी योगेश आचार्य के निर्देशन में चलाया जा रहा है। पालिका प्रशासन के अनुसार यह विशेष स्वच्छता अभियान 19 मार्च तक जारी रहेगा।
अभियान के दौरान दिनवार विभिन्न स्वच्छता संबंधी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके अंतर्गत आने वाले दिनों में शहर के धार्मिक स्थलों, सरकारी कार्यालयों, स्कूलों तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा।
पालिका प्रशासन ने बताया कि इस अभियान के माध्यम से स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। साथ ही शहर में नियमित सफाई व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

