Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifमध्य प्रदेश

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की सौ वर्षों की गौरवशाली यात्रा पर आधारित फिल्म शतक का प्रदर्शन*

रिपोर्ट सुधीर बैसवार 

सनावद / राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की सौ वर्षों की यात्रा पर आधारित फिल्म ‘शतक’ का निःशुल्क प्रदर्शन इनपुन भोगावा रोड स्थित सिनेप्लेक्स टॉकीज में रविवार को किया गया। विधायक सचिन बिरला एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष मानसिंह राठौर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सिनेमा थिएटर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाए। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का उद्देश्य भारत को सशक्त,समर्थ और समृद्ध राष्ट्र बनाना है। संघ ने पिछले सौ वर्षों के अपने स्वर्णिम इतिहास में राष्ट्र की अखंडता,एकता एवं सामाजिक समरसता में अद्वितीय योगदान दिया है। युद्ध और आपदाओं के दौर में संघ के स्वयंसेवकों ने अपने शौर्य और राष्ट्रभक्ति का परिचय दिया।

संघ के संस्थापक डॉ.केशव बलिराम हेडगेवार ने अपना समूचा जीवन भारत माता की सेवा में समर्पित किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कहा कि डॉ.हेडगेवार ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ रूपी पौधे का रोपण किया था। सौ वर्षों की कठोर तपस्या और संघर्ष के बाद संघ एक सुसंगठित एवं अनुशासित विशाल वटवृक्ष का स्वरूप धारण कर चुका है और राष्ट्र की एकता,समरसता, संस्कृति और अस्मिता की रक्षा के लिए निरंतर कार्यरत है। राष्ट्र की अखंडता एवं नवनिर्माण में डॉ.हेडगेवार और गुरु गोलवलकर जी के योगदान को भारतवासी सदैव याद रखेंगे।

इस दौरान विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मीनारायण पटेल,दिनेश गोलकर,अनिता बंसल,अमिता मंत्री,दीप्ति बंसल,मनोज जैन,श्याम ठाकुर,संजय वर्मा,राकेश गेहलोत,मोहित यादव,श्याम मूंदड़ा,सुनील माली,राकेश मालवीय,दुर्गेश परिहार,श्रीराम पटेल,बलरामसिंह पंवार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सुधीर बैसवार

सुधीर बैसवार वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में संवाददाता के रूप में सनावद का कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले सुधीर ,सनावद की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!