Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifमध्य प्रदेश

भाजपा का स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया*

रिपोर्ट सुधीर बैसवार

बैड़िया / बैड़िया एवं डूडगांव में भाजपा का स्थापना दिवस सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह के प्रारंभ में भारत माता,पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर विधायक सचिन बिरला और साथियों ने माल्यार्पण किया तथा भाजपा का ध्वज फहराया। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि भाजपा की स्थापना का मुख्य लक्ष्य सशक्त,समृद्ध एवं सशक्त भारत का निर्माण करना है।भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है और एकात्म मानववाद,राष्ट्रवाद,देशसेवा,सामाजिक समरसता और मूल्य आधारित राजनीति भाजपा के मूल सिद्धांत हैं।

इस अवसर पर विधायक और भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रसेवा,संगठन विस्तार एवं जनकल्याण के संकल्प को दोहराया। इस दौरान भाजपा नेता दिलीप पटेल, नरेंद्रसिंह पंवार,गोविंद बिरला, चंद्रपालसिंह सोहनेर, राजेंद्र नामदेव, सदाशिव चौधरी, संजय पाठक, रजनीश कानूनगो, डॉ.अरविंद रावल धीरेंद्र जैन,लंकेश मलगायां,राकेश छलोत्रा,बेणीराम, भैयालाल जगाती, मुकेश यादव,पप्पू मुजाल्दे,शोभाराम नायक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थिति थे।

सुधीर बैसवार

सुधीर बैसवार वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में संवाददाता के रूप में सनावद का कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले सुधीर ,सनावद की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!