बैडमिंटन खिलाड़ी संजय पाटीदार और हरिओम राठौर की जोड़ी ने इतिहास रचा*

रिपोर्ट सुधीर बैसवार
सनावद / नगर के जानेमाने बेडमिंटन स्टार संजय पाटीदार और हरिओम राठौर ने बुरहानपुर बैडमिंटन प्रतियोगिता जीत कर इतिहास रच दिया है।
पाटीदार और राठौर ने प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग में लगातार 48 मैच खेलकर बनाया मध्यप्रदेश का नया रिकॉर्ड बना दिया है। बुरहानपुर में आयोजित प्रतिष्ठित बैडमिंटन प्रतियोगिता में पाटीदार और राठौर की डबल्स जोड़ी ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए
50 वर्ष आयु वर्ग में विजेता का खिताब हासिल किया। इसके अलावा पाटीदार और राठौर की जोड़ी ने 45 वर्ष आयु वर्ग और 35 वर्ष आयु वर्ग में उपविजेता का पदक भी अपने नाम कर लिया।प्रतियोगिता में तीन आयु वर्ग में पाटीदार और राठौर ने कुल 48 मैच खेले। जो मध्यप्रदेश के बैडमिंटन इतिहास में किसी एक प्रतियोगिता में सबसे अधिक मैच खेलने का नया रिकॉर्ड है। दोनों खिलाड़ियों ने बिना थके पूरे समय अपना बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखा, जो उनकी प्रतिभा,परिश्रम और दमखम का बेहतरीन उदाहरण है। पाटीदार और राठौर की शानदार उपलब्धि पर बैडमिंटन क्लब सनावद के सीएस प्रकोल्य,आशीष मित्तल,गणेश पटेल,रामगोविंद बेन,अर्जुन डावर,मयूर बनहानी,दुर्गाशंकर पाटीदार,प्रकाश चौहान,सुभाष कोचर,सोमित मोरी,हार्दिक शर्मा,एससी मित्तल ने हर्ष व्यक्त किया है।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2025-26 में संजय पाटीदार ने विभिन्न बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में लगातार पांचवीं विजय हासिल कर सनावद नगर का नाम रौशन किया है। पाटीदार द्वारा नगर के नवोदित खिलाड़ियों को बैडमिंटन खेलने का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। नए खिलाड़ियों के लिए संजय पाटीदार प्रेरणास्त्रोत हैं।



