E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमटॉप न्यूज़दुनियाराजस्थान

पिण्डवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या का टॉप-टेन आरोपी उदयपुर से गिरफ्तार

डबोक में छिपकर रह रहा था आरोपी, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

रिपोर्ट:-सुरेश चौहान (9571081159)

पिण्डवाड़ा (सिरोही): जिला पुलिस के विशेष अभियान के तहत पिण्डवाड़ा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे हत्या के मामले के टॉप-टेन वांछित आरोपी शंकरलाल (22) को पुलिस ने उदयपुर के डबोक क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़ के निर्देशन में गठित टीम ने तकनीकी सहायता और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा। पुलिस के अनुसार, वारदात के बाद से आरोपी अपनी पहचान छिपाकर फरार जीवन जी रहा था।

पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह

घटना 14 जनवरी 2026 की है, जब निचला साबेला निवासी सोमाराम और प्रेमा मजदूरी कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने तलवार, कुल्हाड़ी और छुरी जैसे धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल सोमाराम की उदयपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस संबंध में प्रार्थी रमेश कुमार की रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थानाधिकारी महेन्द्र कुमार सिरवी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अहम भूमिका निभाई। टीम में कांस्टेबल अरविंद कुमार, अरजीराम, अभयसिंह, लोकेश कुमार, शांताराम, कल्याणसिंह और प्रकाश कुमार शामिल रहे।

फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

सुरेश चौहान

सुरेश चौहान वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में ब्यूरो चीफ़ के रूप में सिरोही जिले का कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले सुरेश चौहान, सिरोही ज़िले की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!