स्टॉपेज डेम में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप

रिपोर्ट सुधीर बैसवार
सनावद/ बांकुड़ नदी पर बने स्टॉपेज डेम में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र सनसनी फैल गई जिसकी सूचना मिलते ही सनावद थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया मृतक की तलाश कर रहे उसके परिजन भी मौके पर पहुँचे उन्होंने शव की पहचान सुखराम पिता श्यामलाल निहाल उम्र 35 वर्ष ढकलगांव के रूप में की ।
<
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक गुजरात में मजदूरी कर रहा था और दो दिन पूर्व ही गणगौर पर्व के लिये अपने ग्राम आया हुआ था जो कल सुबह से घर से अ बाईक लेकर सनावद के लिए निकला था जिसके घर नहीं पहुचने पर उसके परिजन आसपास के क्षेत्र तलाश कर रहे थे मृतक को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल सनावद में ले जाया गया है जहाँ उसका पोस्टमार्टम होने के बाद मृतक के शव परिजनों को सौपा जायेगा पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना जांच शुरू कर दी है



