रामनवमी के अवसर पर शहर में कल निकलेगी भव्य शोभायात्रा*
भजन मंडली, ढोल ताशे के साथ जय जय श्री राम के उदघोष से गूंजेगा शहर का चप्पा चप्पा*

रिपोर्ट सुधीर बैसवार
बडवाह –27 मार्च शुक्रवार को होने वाले रामनवमी के आयोजन की तैयारियों को लेकर समिति ने नगर में जोर शोर से तैयारियां कर रही है।इसी कड़ी में समिति के कार्यकर्ताओं ने घर-घर भगवा झंडे लगाने की अपील की है। आयोजन श्री राम जन्मोत्सव समिति बड़वाह के तत्वावधान में अपने 18 वा वर्षो से निरंतर किया जा रहा है।शोभायात्रा को लेकर समस्त हिंदू समाज में उत्साह का वातावरण बना हुआ है।समिति के सदस्यों ने भ्रमण करके आमजनों को शोभायात्रा में शामिल होने की अपील की जा रही है।शुक्रवार शाम 5 बजे प्राचीन नागेश्वर मंदिर परिसर से भगवान राम जी की भव्य शोभायात्रा निकलेगी। इसके पहले मंदिर परिसर में पूजन-अर्चन होगा।इस अवसर पर गोपाल मंदिर के महंत हनुमान दास जी महाराज भी बग्गी में विराजित रहेगे।
*धामनोद के युवा प्रसिद्ध भजन गायक ओमप्रकाश पटेल द्वारा भजनों की प्रस्तुती देंगे*
भव्य शोभायात्रा में भगवान् श्री राम डोले में विराजमान होकर नगर भ्रमण करेंगे। शोभायात्रा के दौरान सुप्रसिद्ध भजन गायक ओमप्रकाश पटेल संगीत सेवा म्यूजिकल ग्रुप धामनोद द्वारा शानदार भजनो की प्रस्तुति दी जाएगी।|साथ ही बैंड बाजे डीजे डोल ताशे घोड़े बग्गी ड्रोन कैमरा विश्व शांति हेतु चालित हवन कुंड यात्रा में शामिल रहेंगा।
*सामाजिक, धार्मिक, राजनैतिक संस्थाओं से कार्यक्रम को सफल बनाने का आव्हान किया*
श्रीराम जन्मोत्सव समिति के संरक्षक पं अखिलेश गौतम,सुनील नामदेव विधायक सचिन बिरला नपाध्यक्ष राकेश गुप्ता यात्रा प्रभारी निशांत सोनी अजय लाखन नरेंद्र सोलंकी लोकेंद्र परिहार डेसा मेराना प्रवीण छोटू बैरागी रितेश कौशल अंकुश विश्वकर्मा सन्नी कुवादे पप्पू शाह लक्की राव समीर माहुले ने क्षेत्र के सामाजिक, धार्मिक, राजनैतिक संस्थाओं से आग्रह किया है, कि वह अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाये।
*पालकी यात्रा में यह रहेगी व्यवस्था —–*
समिति के यात्रा प्रभारी निशांत सोनी गोलू अजय लाखन ने बताया कि शोभायात्रा नगर के अति प्राचीन मंदिर गोपाल मंदिर के महंत श्री हनुमान दास जी महाराज के सानिध्य में 27 मार्च शुक्रवार को निकाली जाएगी।यात्रा के दौरान सुसज्जित बग्गी में महंत श्री हनुमानदास महाराज विराजमान रहेंगे।वही यात्रा में इंदौर के भजन गायक ओमप्रकाश पटेल भजन मंडली के साथ शानदार भजनो की प्रस्तुति देंगे।जबकि यात्रा में रंगारंग चलित झांकी भी शामिल रहेगी ।।यात्रा में विश्वशान्ति के लिए चलित हवन कुण्ड रखा जायेगा
*इन मार्गो से निकलेगी शोभायात्रा —–*
नरेंद्र सोलंकी लोकेंद्र परिहार डेसा मेराना ने बताया कि मर्यादा पुरुषोत्म श्रीरामजी की शोभायात्रा की शुरुआत शहर के अतिप्राचीन नागेश्वर मंदिर से होगी ।जो कालका माता,झंडा चौक,एम जी रोड़ ,मेन चौराहा ,जय स्तंभ चौराहा होकर नंदा मार्ग कुम्हार मोहल्ला,विनोबा मार्ग,तिलमाण्डेश्वर मार्ग,गुरवा मोहल्ला ,जवाहर मार्ग पहुंचेगी।जहा से यात्रा सराफा बाजार, शीतला माता होते हुए पुनःनागेश्वर मंदिर परिसर पहुँचेगी।जहा आयोजन का समापन होगा|कार्यक्रम की उपरोक्त जानकारी मीडिया प्रभारी अंकुश विश्वकर्मा द्वारा दी गई।



