रामपुरा में रात्रि चौपाल आयोजित, ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान
प्रशासन की पहल से गांव में ही मिला समाधान, योजनाओं की जानकारी और समस्याओं का त्वरित निस्तारण
रिपोर्ट:-सुरेश चौहान (9571081159)
पिण्डवाड़ा। उपखण्ड क्षेत्र पिण्डवाड़ा की ग्राम पंचायत रामपुरा में 9 अप्रैल 2026 को प्रशासन द्वारा रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में ब्लॉक स्तर के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे और ग्रामीणों को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई, जिससे वे इन योजनाओं का अधिकतम लाभ उठा सकें।

चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं। इस अवसर पर कुल 15 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें बिजली आपूर्ति, गोचर भूमि पर अतिक्रमण हटाने तथा आबादी भूमि की तरमीम जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे शामिल थे। संबंधित अधिकारियों को इन समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम में खाद्य सुरक्षा योजना, पेंशन, जाति प्रमाण पत्र की प्रतिलिपि सहित कई आवेदनों का मौके पर ही समाधान किया गया, जिससे ग्रामीणों में संतोष देखा गया।
ग्रामीणों ने प्रशासन द्वारा रात्रि चौपाल आयोजित करने पर आभार व्यक्त किया। इस दौरान उपखण्ड अधिकारी नरेंद्र जांगिड़ ने आमजन से नशा मुक्ति, बाल विवाह उन्मूलन और निरक्षरता जैसी सामाजिक कुरीतियों को दूर करने तथा एक संस्कारवान समाज के निर्माण में सहयोग करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।




