E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifखेलधर्मयुवाराजस्थानलोकल न्यूज़

पेशुआ माधव निशुल्क कोचिंग क्लासेस में प्रेरणादायक मोटिवेशन सेमिनार का आयोजन, विद्यार्थियों में दिखा उत्साह

शिक्षा, आत्मविश्वास और लक्ष्य के प्रति समर्पण पर दिया जोर

रिपोर्ट:-सुरेश चौहान (9571081159)

पिण्डवाड़ा। पेशुआ गांव में माधव नि:शुल्क कोचिंग क्लासेस द्वारा एक प्रेरणादायक “ मोटिवेशन सेमिनार ” का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम व कविता-गीत, भाषण प्रस्तुत किया, कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की छुपी प्रतिभा को पहचान कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा।

सेमिनार में मुख्य अतिथि रेंजर प्रेम सागर एवं वनरक्षक अंजु चौहान उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को किताबें, पेन एवं खेल सामग्री वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व, आत्मविश्वास बढ़ाने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने बताया कि कई बार बच्चों में क्षमता होने के बावजूद उचित मार्गदर्शन के अभाव में उनकी प्रतिभा सामने नहीं आ पाती, जिसे निखारने के लिए इस प्रकार के आयोजन बेहद आवश्यक हैं।

माधव निशुल्क कोचिंग क्लासेस के संस्थापक माधुराम बामणिया ने बताया कि उनका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा के साथ सही दिशा और प्रेरणा प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे सेमिनार विद्यार्थियों के मनोबल को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में गांव के प्रबुद्धजन रामलाल जी सोलंकी, रामलाल जी डाबी, चुन्नीलाल जी बामणिया, नाथूराम, झालाराम बामणिया, जोराराम देवासी, रघुवर सिंह चारण नरपत बामणिया, प्रवीण सोलंकी भावेश रेबारी चुन्नीलाल सोलंकी, महेंद्र जी, दिलीप बामणिया, रामाराम जी बामणिया, रणजीत गर्ग ,अनिल, युवराज बामणिया एवं अनाराम सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सेमिनार में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया और इसे बेहद प्रेरणादायक बताया। आयोजकों ने भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम लगातार आयोजित करने का संकल्प लिया।

सुरेश चौहान

सुरेश चौहान वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में ब्यूरो चीफ़ के रूप में सिरोही जिले का कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले सुरेश चौहान, सिरोही ज़िले की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!