Uncategorized

आस्था हॉस्पिस एवं जेरियाट्रिक केयर सेंटर द्वारा अग्नि पीड़ितों के लिए राहत शिविर का आयोजन

अमित चावला /लखनऊ.

आस्था हॉस्पिस एवं जेरियाट्रिक केयर सेंटर की ओर से अग्नि पीड़ित परिवारों के लिए एक राहत शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के माध्यम से प्रभावित लोगों को आवश्यक सहायता प्रदान की गई।

‌संस्था द्वारा जरूरतमंदों के बीच कपड़े (पैंट-शर्ट), बच्चों के वस्त्र, जूते-चप्पल तथा खिलौनों का वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य आग से प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत पहुंचाना और उनके जीवन को पुनः व्यवस्थित करने में सहयोग देना है।
यह संपूर्ण कार्य संस्था के संस्थापक एवं निदेशक डॉ. अभिषेक शुक्ला के नेतृत्व में संपन्न हुआ। उनके मार्गदर्शन में संस्था की टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए पीड़ित परिवारों तक सहायता पहुंचाई। उन्होंने कहा कि आस्था हॉस्पिस का उद्देश्य केवल चिकित्सा सेवा तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के जरूरतमंद वर्गों के साथ हर परिस्थिति में खड़े रहना भी है। हमारे दाताओं, स्वयंसेवकों और स्टाफ सदस्यों हर्षिता, श्रेया, दीपा, मैत्रेयी, रागिनी और सहयोगी स्टाफ को धन्यवाद ।
संस्था ने आश्वासन दिया कि उजड़े हुए परिवारों के घरों को पुनः बसाने में हर संभव सहयोग दिया जाएगा, ताकि वे जल्द से जल्द सामान्य जीवन की ओर लौट सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!