जिले में महासमुंद पुलिस चला रही है अवैध शराब बनाने, बिक्री करने एवम परिवहनकर्ता के विरूद्ध विशेष अभियान।*
जिले में महासमुंद पुलिस चला रही है अवैध शराब बनाने, बिक्री करने एवम परिवहनकर्ता के विरूद्ध विशेष अभियान।*

*जिले में महासमुंद पुलिस चला रही है अवैध शराब बनाने, बिक्री करने एवम परिवहनकर्ता के विरूद्ध विशेष अभियान।*

तिलक राम पटेल महासमुंद ब्यूरोचिफ भारत संवाद टीवी न्यूज चैनल दैनिक अपडेट अखबार
*थाना बसना ग्राम तोषगांव, थाना पिथौरा के ग्राम मेमरा व महासमुंद शहर के समीप भलेसर रोड में पुलिस रेड की कार्यवाही।*
*कुल 53.910 लीटर अवैध (महुआ/देसी प्लेन/ मसाला/अंग्रेजी) शराब कीमती 15,490 रूपये जप्त।*
*03 आरोपी गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही।*
*अभियान दिनांक से वर्तमान तक 22 लाख 92 हजार 845 रुपए कीमत की 8262.345 लीटर शराब जब्त।*
*अभियान दिनांक से वर्तमान तक 651 प्रकरणों में 736 व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत हो चुकी है कार्यवाही।*
जिला पुलिस महासमुन्द द्वारा अवैध महुआ शराब बनाने, बिक्री एवं परिवहन करने वालों के विरूद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एन्टी नारकोटिक टॉस्क फोर्स और सभी थाना एवं चौंकी क्षेत्रों में लगातार कार्यवाही की जा रही है।
01 *थाना बसना-*
दिनांक 08.06.2026 को मुखबिर सूचना पर थाना बसना पुलिस द्वारा ग्राम तोषगांव में अवैध शराब की सूचना पर छापामारी कार्यवाही की गई। मौके पर आरोपी उपेन्द्र कुमार रात्रे पिता लाला राम रात्रे (उम्र 30 वर्ष) को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से दो 15-15 लीटर वाले पीले रंग के प्लास्टिक डिब्बों में भरा हुआ कुल 30 लीटर देशी महुआ शराब कीमत 6000 रुपये को जप्त कर जप्त कर अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
*गिरफ्तार आरोपी-*
01- उपेन्द्र कुमार रात्रे पिता लाला राम रात्रे, उम्र 30 साल, ग्राम तोषगांव, थाना बसना, जिला महासमुन्द (छ.ग.)।
*जप्त संपत्ति-*
01- 30 लीटर देशी महुआ शराब कीमती 6,000 रुपये।
02- *थाना पिथौरा-*
अपराध क्रमांक 143/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट,
घटना स्थल नित्यानंद सांड का मकान ग्राम मेमरा, आरोपी हेमंत बारीक पिता शरद बारीक उम्र 29 साल ग्राम मेमरा द्वारा दिनांक घटना समय को अवैध रूप से खाकी रंग के कार्टून में देसी प्लेन/ अंग्रेजी शराब 17610 एमएम (17.610 लीटर) कीमत 6450 रुपये को बिक्री करने वास्ते रखें मिला। जिसे जप्त कर अपराध क्रमांक 143/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
*गिरफ्तार आरोपी-*
01- हेमंत बारीक पिता शरद बारीक उम्र 29 साल ग्राम मेमरा थाना पिथौरा।
*जप्त संपत्ति-*
01- 17.610 लीटरअवैध (देसी प्लेन//अंग्रेजी) शराब कीमती 6450 रूपये जप्त।
03- *थाना महासमुंद-*
अपराध क्रमांक 336/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट
घटना स्थल भलेसर रोड नहर किनारे, आरोपी विकास कुमार सूर्या पिता चीकू कुमार सूर्या उम्र 21 साल पता वार्ड नंबर 9 छिपीयापारा महासमुंद द्वारा दिनांक घटना समय को अवैध रूप से एक सफेद प्लास्टिक बोरी में 6300 एम एल (6.300 लीटर) देसी प्लेन/मसाला शराब कीमत 3040 रुपए, बिक्री करने वास्ते रखे मिला, अवैध शराब सहित बिक्री की रकम 3100 रुपये को जप्त कर अपराध क्रमांक 336/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
*गिरफ्तार आरोपी-*
01- विकास कुमार सूर्या पिता चीकू कुमार सूर्या उम्र 21 साल पता वार्ड नंबर 9 छिपीयापारा महासमुंद जिला महासमुंद
*जप्त संपत्ति-*
01- 06.300 लीटरअवैध (देसी प्लेन/ मसाला) शराब कीमती 3040 रूपये जप्त।
02- नगदी रकम 3100 रूपये।
*तीन प्रकरण में जुमला जप्त संपत्ति की किमत 18,590 रूपये।*



