Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gif

केशकाल के सीएमओ नामेश्वर कुमार कावड़े का तबादला, सहायक वर्ग-02 के मूल पद पर की गई वापसी

केशकाल के सीएमओ नामेश्वर कुमार कावड़े का तबादला, सहायक वर्ग-02 के मूल पद पर वापसी
केशकाल। छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए केशकाल नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) नामेश्वर कुमार कावड़े का स्थानांतरण कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार उन्हें नगर पंचायत बड़ेबचेली में पदस्थ किया गया है।
शासन द्वारा जारी स्थानांतरण सूची में उल्लेख किया गया है कि श्री कावड़े, जो वर्तमान में नगर पंचायत केशकाल में मुख्य नगर पालिका अधिकारी के रूप में कार्यरत थे, उन्हें उनके सहायक वर्ग-02 के मूल पद पर वापस करते हुए नई पदस्थापना दी गई है।
आदेश में सभी स्थानांतरित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सात दिवस के भीतर नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित समयावधि में कार्यभार ग्रहण नहीं करने की स्थिति में संबंधित अधिकारी को वर्तमान पदस्थापना से वेतन आहरण की अनुमति नहीं होगी तथा आवश्यक अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जा सकती है।
शासन के इस आदेश के बाद केशकाल नगर पंचायत में नए मुख्य नगर पालिका अधिकारी की नियुक्ति को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!