E-PaperUncategorizedछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराज्यलोकल न्यूज़

अम्बिकापुर-बिश्रामपुर मार्ग पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 5 अवैध जीप टैक्सियां जब्त

अम्बिकापुर। अम्बिकापुर-बिश्रामपुर मार्ग पर अवैध रूप से संचालित जीप टैक्सी वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए 5 वाहनों को जब्त किया है। यह कार्रवाई क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO) के निर्देश पर परिवहन उड़नदस्ता टीम द्वारा की गई।

जानकारी के अनुसार, विभाग को लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि निजी वाहन के रूप में पंजीकृत कुछ जीप वाहनों का व्यावसायिक उपयोग कर यात्रियों का परिवहन किया जा रहा है। शिकायतों के आधार पर उड़नदस्ता टीम ने मार्ग पर विशेष जांच अभियान चलाया, जिसमें कई वाहन बिना वैध परमिट, फिटनेस प्रमाणपत्र और बीमा के संचालित पाए गए।

जांच के दौरान जब्त किए गए अधिकांश वाहन वर्ष 1998-99 मॉडल के बताए जा रहे हैं। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि नियमों की अनदेखी कर संचालित ऐसे वाहन न केवल शासन को राजस्व की हानि पहुंचाते हैं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा पैदा करते हैं।

परिवहन विभाग ने कार्रवाई के दौरान सभी संबंधित वाहनों को जब्त कर नियमानुसार आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभियान में परिवहन उपनिरीक्षक ए.टी. द्विवेदी सहित परिवहन उड़नदस्ता टीम की सक्रिय भूमिका रही।

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे बिना अनुमति और नियमों के विपरीत संचालित वाहनों में यात्रा करने से बचें तथा सुरक्षित और वैध सार्वजनिक परिवहन सेवाओं का ही उपयोग करें।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा और परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अवैध रूप से संचालित वाहनों के खिलाफ विभाग का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

_________________________________________________

सूरजपुर जिले के हर खबर एवं विज्ञापनों के लिए संपर्क करें 8109345489

आशिष कुशवाहा

सूरजपुर जिला ब्यूरो चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!