Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
E-Paperछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराज्यलोकल न्यूज़

पीएम श्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की चयन सूची जारी करने, आदिवासी युवा छात्र संगठन ने आयुक्त को सौंपा ज्ञाप

रायपुर। छत्तीसगढ़ में संचालित पीएम श्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा वर्ष 2026 की चयन सूची अब तक जारी नहीं होने से छात्रों और अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। इसी मुद्दे को लेकर आदिवासी युवा छात्र संगठन छत्तीसगढ़ (AYSU) ने आयुक्त, आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग, रायपुर को ज्ञापन सौंपकर चयन सूची तत्काल जारी करने और प्रवेश प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने की मांग की है।

संगठन ने अपने ज्ञापन में बताया कि राज्य के सभी पीएम श्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए 01 मार्च 2026 को परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें प्रदेशभर के हजारों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। परीक्षा संपन्न हुए काफी समय बीत जाने के बावजूद अब तक न तो परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है और न ही चयन सूची जारी की गई है।

संगठन का कहना है कि नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन परिणाम लंबित रहने के कारण विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों में असमंजस और चिंता का माहौल बना हुआ है। चयन सूची जारी होने में हो रही देरी से प्रवेश प्रक्रिया भी प्रभावित हो रही है, जिससे विद्यार्थियों की नियमित पढ़ाई बाधित होने की आशंका बढ़ गई है।

आदिवासी युवा छात्र संगठन ने विभाग से मांग की है कि छात्रों के उज्ज्वल भविष्य और शिक्षा के हितों को ध्यान में रखते हुए पीएम श्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा 2026 की चयन सूची तत्काल जारी की जाए और प्रवेश प्रक्रिया बिना किसी देरी के प्रारंभ की जाए।

संगठन ने उम्मीद जताई है कि शासन एवं विभाग छात्रों के हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए इस संबंध में जल्द सकारात्मक निर्णय लेकर हजारों विद्यार्थियों और अभिभावकों की चिंता दूर करेगा

__________________________________________________

सूरजपुर जिले के हर खबर एवं विज्ञापनों के लिए संपर्क करें 8109345489

 

आशिष कुशवाहा

सूरजपुर जिला ब्यूरो चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!