Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

पूर्व मुख्यमंत्री व विधायक डाॅ. रमन सिंह, सांसद संतोष पाण्डे एवं महापौर मधुसूदन यादव ने नागरिको को कबीर जयंती की दी*

बधाई

*संवाददाता संगीता सिंह राजनांदगांव* 

*पूर्व मुख्यमंत्री व विधायक डाॅ. रमन सिंह, सांसद संतोष पाण्डे एवं महापौर मधुसूदन यादव ने नागरिको को कबीर जयंती की दी* *बधाई*

 

राजनांदगांव 28 जून। पूर्व मुख्यमंत्री व विधायक डाॅ. रमन सिंह, सांसद श्री संतोष पाण्डे एवं महापौर श्री मधुसदन यादव ने नागरिको को कबीर जयंती की बधाई देते हुए कहा कि कबीर साहेब न सिर्फ एक आध्यात्मिक संत थे, बल्कि वे एक समाज सुधारक और युग-प्रवर्तक भी थे।

विधायक डाॅ. सिंह, सांसद श्री पाण्डे एवं महापौर श्री यादव ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि संत कबीर साहेब के सत्य, अहिंसा, दया, करुणा, परोपकार और सामाजिक समरसता के संदेश को छत्तीसगढ़ के अलावा भारत देश के लोगों ने भी आत्मसात किया है। उन्होंने कहा कि कबीर साहेब ने हमेशा सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार कर लोगो को मानवतावादी समाज की रचना के लिए प्रेरित किया। उनके विचार आज भी प्रासंगिक बने हुए हैं। कबीरधाम से लेकर दामाखेड़ा तक उनके अनुयायियों ने आज भी उनके विचारों की अलख जगा रखी है। उन्होेनंे कहा कि इनके दोहे आज भी विश्व भर में प्रसिद्ध हैं। कबीर दास ने अपने जीवन काल में कई रचनाएं की, इनमें कबीर अमृतवाणी सबसे लोकप्रिय रचना है। उनके दोहे युवाओं में प्रेरणा भरने का काम करती हैं।

निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, नेता प्रतिपक्ष श्री संतोष पिल्ले सहित महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य सर्वश्री साावन वर्मा, सुनील साहू, राजेश जैन रानू, श्रीमती बिना धु्रव, शैंकी बग्गा,आलोक श्रोती,राजा माखीजा,श्रीमती वर्षा शरद सिन्हा, श्रीमती केवरा विजय राय, एवं डीलेश्वर प्रसाद साहू, सहित वरिष्ठ सभापति श्रीमती खेमीन यादव, कनिष्ठ सभापति श्री संदीप बघेल, उप नेता प्रतिपक्ष श्री मुकेश साहू, अपील समिति के सदस्यों श्रीमती श्रुती लोकेश जैन, श्री संतोष कुमार साहू, श्रीमती मोहनी बाई एवं श्री सेवक राम उइके तथा पार्षदों नेे नागरिकों को कबीर जयंती पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनके जीवनी को अत्मसात करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कबीर साहेब मानव जाति के प्रेरणा श्रोत थे, उनके द्वारा धर्म व जाति विशेष की कभी आलोचना नहीं की गयी, हमे को उनके बताये मार्गो पर चलना है।

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!