Uncategorizedछत्तीसगढ़

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार जिले के बार नवापारा वन्यजीव अभ्यारण्य में एक हिरण की संदेहास्पद मौत का मामला सामने आया है। 

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार जिले के बार नवापारा वन्यजीव अभ्यारण्य में एक हिरण की संदेहास्पद मौत का मामला सामने आया है। 

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार जिले के बार नवापारा वन्यजीव अभ्यारण्य में एक हिरण की संदेहास्पद मौत का मामला सामने आया है।

तिलक राम पटेल महासमुंद ब्यूरोचिफ भारत संवाद टीवी न्यूज चैनल दैनिक अपडेट अखबार

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना आज सुबह की बताई जा रही है। जहां बार नवापारा के रामपुर चारागाह कक्ष क्र.127 में एक हिरण की मौत हो गई है। संभवतः आवारा कुत्तों के हमले से हिरण की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम घटना स्थल पर पहुंच गई है। परन्तु खबर लिखने तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किस कारण से हिरण की मौत हुई है। अब पोस्टमार्टम के बाद ही हिरण के मौत का कारण पता चल पाएगा।

 

बताते चलें कि कल भी इसी स्थान पर 2 हिरणों की मौत हुई थी। जिस पर वन विभाग का कहना है आपसी लड़ाई में दोनों हिरणों की जान चली गई थी। जिसको पोस्टमार्टम करने के बाद शव का विधिवत अंतिम संस्कार कर दिया गया।

 

ऐसे में वन विभाग के आला अधिकारी और कर्मचारियों के कार्यशैली पर यह बड़ा सवाल उठता है, कि लगातार दो दिनों में 3 हिरणों की मौत हो गई है। ऐसे में आए दिन स्वतंत्र रूप से विचरण कर रहे काला हिरण के प्रजातियों को भी आवारा कुत्तों से खतरा हो सकता है। जिस कार्य के लिए उन कर्मचारियों और अधिकारियों को ये जिम्मेदारी सौंपा गया है, अगर वह अपनी दायित्वों को ईमानदारी से निभा पा रहे होते तो शायद यह घटनाएं आज नहीं होती। और वन्यप्राणी सुरक्षित महसूस करते। इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए विभाग को सतर्कता और जिम्मेदारी पूर्वक ड्यूटी करने की आवश्यकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!