E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifधर्ममध्य प्रदेशराज्यलोकल न्यूज़
Trending

बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्हैयालाल तिवारी का साई इंस्टीट्यूट में भव्य स्वागत शोभापुर में सम्मान समारोह, डॉ. ओ.पी. मिश्रा ने किया आत्मीय अभिनंदन; इरशाद अहमद और फिल्म निर्माता बिक्रम सिंह भी रहे मौजूद

न्यूज़ रिपोर्टर मोहित संघी

बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्हैयालाल तिवारी का साई इंस्टीट्यूट में भव्य स्वागत

शोभापुर में सम्मान समारोह, डॉ. ओ.पी. मिश्रा ने किया आत्मीय अभिनंदन; इरशाद अहमद और फिल्म निर्माता बिक्रम सिंह भी रहे मौजूद

जबलपुर। बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री कन्हैयालाल तिवारी के साई इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन, शोभापुर, जबलपुर आगमन पर संस्थान परिसर में भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर संस्थान के संचालक डॉ. ओ.पी. मिश्रा सहित सहयोगियों, सहकर्मियों एवं सदस्यों ने उनका पुष्पगुच्छ एवं आत्मीय अभिनंदन कर स्वागत किया।

स्वागत समारोह में विशेष रूप से सामाजिक एवं व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़े श्री इरशाद अहमद तथा फिल्म जगत के जाने-माने प्रोड्यूसर श्री बिक्रम सिंह की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। डॉ. मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कन्हैयालाल तिवारी का संस्थान में आगमन उनके लिए ही नहीं, बल्कि पूरे संस्थान, एनजीओ से जुड़े सदस्यों, सहयोगियों एवं सहकर्मियों के लिए गौरव का विषय है।

डॉ. ओ.पी. मिश्रा ने कहा कि सम्मान एवं स्वागत की इस अनुपम बेला में देश के सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय व्यक्तित्वों तथा प्रतिष्ठित मित्रों की उपस्थिति से उन्हें विशेष सम्मान की अनुभूति हुई। उन्होंने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका स्नेह, सहयोग और मार्गदर्शन संस्थान के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा।

उन्होंने श्री कन्हैयालाल तिवारी, श्री इरशाद अहमद एवं श्री बिक्रम सिंह सहित सभी अतिथियों का हृदय की गहराइयों से साधुवाद एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। समारोह के दौरान आपसी सौहार्द, सामाजिक सहयोग एवं जनसेवा से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई।

इस अवसर पर साई इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन, शोभापुर से जुड़े सहयोगी, सहकर्मी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!