*निगम स्तरीय भोजली उत्सव*
*भिलाई चरोदा निगम स्तरीय भोजली उत्सव 2026 की तैयारी बैठक सम्पन्न*

*भिलाई चरोदा निगम स्तरीय भोजली उत्सव 2026 की तैयारी बैठक सम्पन्न*
संवाददाता संगीता सिंह राजनांदगांव।
छत्तीसगढ़ की लोक अनुष्ठानिक एवं कृषि संस्कृति का पर्व भोजली को भिलाई चरोदा निगम के 40 वार्डो को शामिल करते हुए *निगम स्तरीय भोजली उत्सव* का आयोजन समाजसेवी प्रेमलाल साहू के संयोजन व जनजाति शोधार्थी एवं लोक संस्कृति कर्मी राम कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में विगत वर्षों से किया जा रहा है। इस वर्ष के *भोजली उत्सव 2026* की तैयारी हेतु आवश्यक बैठक दक्षिण वसुंधरा नगर के सामुदायिक भवन में संपन्न कराई गई। प्रारंभ में छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर सीता साहू, प्रेमलता चंद्राकर, चंद्रकांता मांडले, तुलसी मरकाम, जमुना बंछोर, पूर्णिमा ठाकुर सहित रवि नाहर प्रेमलाल साहू, राम कुमार वर्मा, संजय ठाकुर ने माल्यार्पण कर धूप-दीप प्रज्वलित किया। भोजली दाई की वंदना में भरथरी गायिका कुमारी वंदना वर्मा व गीता साहू ने ‘देवी गंगा देवी गंगा लहर तुरंगा, तुहरों लहर दाई भींजै आठों अंगा’ की 20 कड़ियों का गायन की। इस वर्ष की भोजली उत्सव की रुपरेखा रखते हुए सांस्कृतिक संयोजक राम कुमार वर्मा ने उपस्थितों को प्रेरित करते हुए कहा कि इस बार 40 वार्डों की महिलाओं की सहभागिता भोजली उत्सव में सुनिश्चित करना उचित रहेगा। इसी कड़ी में उपस्थित महिलाओं को प्रेरित करते हुए पूर्व निगम अध्यक्ष सीता साहू, चंद्रकांता मांडले, तुलसी मरकाम, पूर्णिमा ठाकुर, प्रेम लता चंद्राकर, जमुना बंछोर ने छत्तीसगढ़ी लोक पर्व भोजली को बेटी के संरक्षण, प्रोत्साहन एवं कृषि फसलों के उत्पादन से जुड़ा हुआ बताया और इसे आने वाली पीढियां में हस्तांतरित करने के लिए वर्तमान पीढ़ी को सक्रियता से सहयोग कर सार्वजनिक रुप से प्रदर्शित करने की आवश्यकता पर बल दिया। इस वर्ष के आयोजन को भव्यता प्रदान करने की रुपरेखा रखते हुए मुख्य संयोजक प्रेमलाल साहू ने इस वर्ष संगठन को मजबूती देने के लिए एक स्थाई समिति का गठन सभी उपस्थित महिलाओं को शामिल करते हुए किया। बैठक में सभी 40 वार्डों के प्रभारी के नाम की घोषणा की गई। भोजली उत्सव 2026 को सहभागिता हेतु प्रोत्साहित कर विशेष छत्तीसगढ़ी वेशभूषा, भोजली के रखरखाव, विसर्जन की सज्जा एवं अनुशासन को ध्यान रखते हुए प्रथम पुरस्कार के रुप में 2501, द्वितीय पुरस्कार 2001, तृतीय पुरस्कार 1501, चतुर्थ पुरस्कार 1001, पंचम पुरस्कार 501व विशेष वेशभूषा वाले दलों को विशेष पुरस्कार स्वरुप 1000 सहित सभी प्रतिभागियों को आकर्षक एवं रंगीन प्रमाण पत्र से पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर 40 वार्डों के प्रतिनिधि के रुप में सुकून देवांगन, वीरेंद्र नागवंशी, अनीश चंद्राकर, तुलसी मरकाम, श्वेता स्वर्णकार, बलजीत कौर, गीता वर्मा, प्रेमलता चंद्राकर, लता धुरंधर, पुष्पा जेना, पूर्णिमा ठाकुर, भारती वर्मा, कमला वर्मा, वीणा वर्मा, जमुना बंछोर, किरण वर्मा, वंदना वर्मा, नम्रता विश्वकर्मा, पूनम श्रीवास्तव, हेमीन वर्मा, हेमप्रभा वर्मा, मेनका चंद्राकर, साधना वर्मा, सुजाता डोंगरे, गीता साहू, रवी नाहर, संजय ठाकुर, तनु वर्मा, वरिष्ठ नागरिक एवं समाज से जसवंत वर्मा आदि उपस्थित होकर अपने सुझावों से भोजली उत्सव 2026 को भव्यता प्रदान करने की अपील की है।

