Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
Uncategorized

*पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्रीमती प्रियंका शुक्ला की नवीन पहल — जन सहयोग से जिले में 250 सीसीटीवी कैमरे स्थापित*

अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में शाजापुर पुलिस का प्रभावी प्रयास*

✍️भारत संवाद ✍️

कालापीपल(बब्लू जायसवाल)पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्रीमती प्रियंका शुक्ला की नवीन पहल एवं मार्गदर्शन में जिले में अपराध नियंत्रण, संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी तथा आमजन की सुरक्षा को और मजबूत करने के उद्देश्य से सीसीटीवी कैमरे लगाने का अभियान चलाया जा रहा है,श्रीमान कलेक्टर महोदय ऋजु बाफना के निर्देशन में ग्राम पंचायतों एवं जन सहयोग से जिले के विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जा रहे हैं*इस पहल के अंतर्गत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 64 स्थानों पर कुल 250 सीसीटीवी कैमरे ग्राम पंचायत एवं जन सहयोग के सहयोग से स्थापित किए गए हैं। इन कैमरों के माध्यम से प्रमुख चौराहों,बाजारों,मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों पर निगरानी व्यवस्था को मजबूत किया गया है।*

53 दिनों में 250 कैमरे स्थापित

*दिनांक 10 जुलाई 2026 से 31 अगस्त 2026 तक की अवधि में जन सहयोग एवं ग्राम पंचायतों के सहयोग से सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने की दिशा में लगातार कार्य किया गया,इस प्रकार लगभग 1 माह 21 दिन (कुल 53 दिन) की अवधि में विभिन्न स्थानों पर 250 सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए।इन सीसीटीवी कैमरों से पुलिस को अपराधों की रोकथाम एवं अपराध घटित होने की स्थिति में घटनाओं के साक्ष्य जुटाने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी,साथ ही,बाजारों एवं प्रमुख स्थानों पर निगरानी बढ़ने से असामाजिक एवं आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने में भी मदद मिलेगी,इस महत्वपूर्ण पहल में जिला प्रशासन, ग्राम पंचायतों एवं आमजन का सहयोग शाजापुर पुलिस के लिए महत्वपूर्ण रहा है,सामूहिक सहभागिता से जिले में सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रियंका शुक्ला ने आमजन, व्यापारियों,जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों से अपील की है कि वे जन सुरक्षा की इस महत्वपूर्ण पहल में अधिक से अधिक सहयोग प्रदान करें, ताकि जिले के शेष चिन्हित स्थानों पर भी सीसीटीवी कैमरे स्थापित कर एक मजबूत एवं प्रभावी निगरानी तंत्र विकसित किया जा सके।

शाजापुर पुलिस-आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प।

बबलू जायसवाल

बबलू जायसवाल विगत 15 वर्षों से कालापीपल क्षेत्र में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं। उन्होंने हमेशा निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का कार्य किया है। क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी खबर को जनता तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रही है। सामाजिक सरोकारों, जनसमस्याओं और स्थानीय विकास से जुड़े विषयों पर उनकी पैनी नजर रहती है। अपनी ईमानदार कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण के कारण उन्होंने क्षेत्र में एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!