Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifमध्य प्रदेश

भाजपा किसान मोर्चा की परिचय बैठक सम्पन्न, कार्यकर्ताओं से दुष्प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देने का आह्वान

रिपोर्ट सुधीर बैसवार 

बड़वाह । भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा खरगोन जिले के जिला पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों की परिचय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, किसान हित से जुड़े विषयों तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।इस अवसर पर किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री नारायण पटेल , प्रदेश मंत्री श्री सुमेरसिंह सोलंकी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती नंदा ब्रह्माणे एवं किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री महेश गुर्जर विशेष रूप से उपस्थित रहे।बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण पटेल ने कहा कि केंद्र और राज्य की सरकारें किसानों के हित में लगातार कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि यह सरकार पूर्ण रूप से किसान हितैषी सरकार है और किसानों की आय बढ़ाने तथा खेती को लाभकारी बनाने के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि कांग्रेस द्वारा किए जा रहे दुष्प्रचार का हर कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में मुंहतोड़ जवाब दे और सरकार की किसान हितैषी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाए।

प्रदेश मंत्री सुमेरसिंह सोलंकी ने कहा कि किसान मोर्चा के कार्यकर्ता किसानों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझें और उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं।

भाजपा जिला अध्यक्ष नंदा ब्रह्माणे ने कहा कि भाजपा संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से निरंतर मजबूत हुआ है तथा किसान मोर्चा के कार्यकर्ता किसानों के बीच जाकर संगठन को और सशक्त बना रहे हैं।

कार्यक्रम के अंत में किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष महेश गुर्जर ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।बैठक में किसान मोर्चा के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सुधीर बैसवार

सुधीर बैसवार वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में संवाददाता के रूप में सनावद का कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले सुधीर ,सनावद की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!