खरगोन पुलिस ने अवैध गांजे की तस्करी के विरुद्ध की कार्यवाही थाना सनावद पर किया अवैध गांजे की तस्करी करने पर NDPS की धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध
पुलिस ने अवैध गांजे का परिवहन करते 01 आरोपी को किया गिरफ्तार, पुलिस ने अवैध गांजे के 02 ग्राहकों को भी पकड़ कर बनाया प्रकरण में आरोपी*

रिपोर्ट सुधीर बैसवार
• *पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 05 किलो 75 ग्राम गाँजा किमती लगभग 2,50,000/- को किया जप्त*
• *साथ ही अवैध गांजे के परिवहन में प्रयुक्त मोटर साइकल कीमती लगभग 1,50,000/- रुपये को भी पुलिस ने किया जप्त*
• *प्रकरण में कुल 03 आरोपी एवं 4,00,000/- रुपये का मशरुका है जप्त*
सनावद/पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर (ग्रामीण) श्री अनुराग एवं पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगोन श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी करने वालों के विरुध्द लगातार कार्यवाही कर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था ।
उक्त निर्देशों के परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन (ग्रामीण) श्रीमती शकुन्तला रुहल के मार्गदर्शन में जिला खरगोन के समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया । इसी तारत्मय में अवैध मादक पदार्थ तस्करी की सूचना प्राप्त होने पर थाना सनावद पर अवैध मादक पदार्थ गांजे का परिवहन एवं तस्करी करने वाले 03 आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही की गई है ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण*
दिनांक 26.03.2026 को थाना प्रभारी सनावद उनि धर्मेन्द्र यादव के द्वारा हमराह पुलिस स्टाफ के साथ निर्माणधीन इन्दौर खण्डवा बायपास पर वाहन चेकिंग की जा रही थी । तभी एक व्यक्ति एक काले रंग की हीरो स्ट्रीम मोटर साइकल से एक बैग लिए बासवां तरफ से चैकिंग स्थल पर आ रहा था जो पुलिस की चैकिंग को देखकर वापस जाने का प्रयास करने लगा । पुलिस टीम को संदेह होने पर तत्काल उक्त मोटर साइकल चालक को घेराबंदी कर रोका गया ।
रोके गए व्यक्ति से उसका नाम पता पूछने पर घबरा गया और उसने अपना नाम ग्राम लछोरा भीकनगाँव का रहने वाला दुलेसिंग बताया । पुलिस टीम के द्वारा दुलेसिंग के पास मिले बैग को चेक करने पर उसमे अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला । पुलिस टीम के द्वारा दुलेसिंग से गाँजा रखने के संबंध में वैध दस्तावेज व लाइसेंस के होने का पूछने पर उसने कोई दस्तावेज नहीं होना बताया ।
पुलिस टीम के द्वारा मौके पर मिले दुलेसिंह पिता गंगाराम चौहान उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम लछोरा भीकनगाव के कब्जे से 05 किलो 75 ग्राम गाँजा किमती लगभग 2,50,000/- को नियमानुसार विधिवत जप्त कर थाना सनावद पर अपराध क्रमांक 133/2026 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।
प्राथमिकी पूछताछ में आरोपी दुलेसिंह ने पुलिस टीम को बताया कि वो उक्त गाँजा लेकर ओंकारेश्वर रोड पर इनपुन पुनर्वास के रहने वाले नरेन्द्र उर्फ भय्यू एवं संतोष को देने के लिए जा रहा था । आरोपी दुलेसिंह से प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस टीम के द्वारा तत्काल नरेन्द्र उर्फ भय्यू एवं संतोष के घर पर दबिश दी गई एवं उन्हे भी अभिरक्षा में लिया जाकर प्रकरण में आरोपी बनाया गया है साथ ही प्रकरण में धारा 8/29 एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा का इजाफा भी किया गया है ।
*गिरफ्तार आरोपियों के नाम*
1. दुलेसिंह पिता गंगाराम चौहान उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम लछोरा भीकनगाँव
2. नरेन्द्र उर्फ भय्यू पिता देवराम हिर्वेउम्र 27 वर्ष पुनर्वास सनावद
3. संतोष पिता राजू वर्मा उम्र 21 वर्ष निवासी पुनर्वास सनावद
*पुलिस टीम-*
उक्त की गई कार्यवाही में थाना प्रभारी सनावद उनि धर्मेन्द्र यादव के नेतृत्व में उप निरी. सुरेन्द्र पवांर, सउनि आबिद शेख, सउनि संदीप कुशवाहा, प्र.आर. 940 रविन्द्र, प्र.आर. 326 गंभीर मीणा, प्र.आर. 533 राजेन्द्र, आर. 429 सरदार निगम, आर. 103 कृष्णा बिर्ला, आर. 850 राजीव गुर्जर, आर.746 राजेश जायसवाल, आर.559 विनोद व अन्य पुलिस स्टाफ का विशेष योगदान रहा ।



