श्री रेवा गुर्जर महाविद्यालय में प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित, 120 विद्यार्थियों का इंटरव्यू

रिपोर्ट सुधीर बैसवार
सनावद। श्री रेवा गुर्जर महाविद्यालय में प्लेसमेंट कमेटी द्वारा 18 अप्रैल को एक सफल प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया, जिसमें सनावद क्षेत्र के 16 विद्यालयों ने सहभागिता की। इस दौरान लगभग 120 छात्र-छात्राओं का साक्षात्कार लिया गया।
इस प्लेसमेंट ड्राइव में एक सीड कंपनी एवं एक हॉर्टिकल्चर कंपनी और एक फाइनेंशियल इंस्टीट्यूट ने भी भाग लेकर विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर प्रदान किए। 
कार्यक्रम का शुभारंभ उद्घाटन समारोह के साथ हुआ। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष श्री राकेश पटेल, रेवा गुर्जर महासभा के कार्यकारिणी अध्यक्ष श्री नरेंद्र पटेल, प्रबंध समिति के सचिव श्री ओमजी पाटिल, सदस्य श्री लेखराम पटेल, महाविद्यालय की अकादमिक निदेशक सुश्री मीनाक्षी भावसार एवं प्राचार्य डॉ. अनुराग गीते की विशेष उपस्थिति रही। साथ ही महाविद्यालय की प्लेसमेंट कमेटी के प्रमुख डॉ. विष्णु बैसवार, सदस्य डॉ. रितेश डोंगरे, श्री अभिलाष शर्मा, श्री महेंद्र शर्मा, श्री पंकज पटेल, श्री प्रणय सावनेर एवं महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत में प्राचार्य डॉ. अनुराग गीते ने अपने स्वागत भाषण में विद्यार्थियों को आत्मविश्वास के साथ साक्षात्कार में भाग लेने एवं अपने कौशल का बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
अकादमिक निदेशक सुश्री मीनाक्षी भावसार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे प्लेसमेंट ड्राइव विद्यार्थियों के करियर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा उन्हें प्रतिस्पर्धी वातावरण के लिए तैयार करते हैं।
कार्यक्रम का संचालन श्री अभिलाष शर्मा द्वारा किया गया, जबकि आभार प्रदर्शन श्री महेंद्र शर्मा ने किया। प्लेसमेंट कमेटी के प्रमुख डॉ. विष्णु बैसवार ने बताया कि महाविद्यालय विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए समय-समय पर विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों और संस्थानों को आमंत्रित करता है, जिससे उन्हें बेहतर रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें।
इस अवसर पर श्री नरेंद्र पटेल ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्था के अध्यक्ष श्री राकेश पटेल ने भी चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके स्वर्णिम भविष्य के लिए शुभेच्छाएं प्रेषित कीं।


