Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gif

सर्व समाज ने धूमधाम से बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर कि 135 वी जन्म जयंती मनाई

बस स्टेंड पर सभा के आयोजन के साथ भव्य जुलूस भी निकाला गया

सनावद / संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ.भीमराव आंबेडकर की 135 वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में सोमवार को विशाल जनसभा एवं रैली का आयोजन किया गया।

डॉ.भीमराव आंबेडकर जन्मोत्सव सर्व समाज समिति द्वारा आयोजित समारोह में सनावद नगर और आसपास के ग्रामों के सर्व समाज के नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। रैली नगर के प्रमुख मार्गों और चौराहों से गुजरी। सामाजिक संस्थाओं एवं नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर रैली का भव्य स्वागत किया। 

प्रारंभ में जनसभा को विधायक सचिन बिरला,नपाध्यक्ष प्रतिनिधि इंदर बिरला,समाजसेवी लक्ष्मण खेड़े इंदौर एवं दिलीप सकरोदिया ने संबोधित किया एवं बाबा साहेब के कार्यों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संयोजन संतोष हिरवे ने किया।

बाबा साहेब जन्मोत्सव समिति के दीपक बेसवार,जय शिंदे एवं सुरेश सांवले ने नगर के बस स्टैंड प्रतीक्षालय में बाबा साहेब की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की। 

विधायक ने समिति को आश्वस्त किया कि बाबा साहेब की प्रतिमा शीघ्र ही यात्री प्रतीक्षालय में स्थापित की जाएगी। विधायक ने कहा कि बाबा साहेब भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार थे।उन्होंने आजीवन जातिगत भेदभाव को दूर करने की बात कही है 

सुधीर बैसवार

सुधीर बैसवार वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में संवाददाता के रूप में सनावद का कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले सुधीर ,सनावद की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!