यूपी

रबी सीजन से पहले दुरुस्त हों नहरें, किसानों को मिले पर्याप्त खाद और बिजली- उपाध्यक्ष जनपद सिंचाई बंधु

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी 

झांसी। आज विकास भवन सभागार में जनपद सिंचाई बन्धु के उपाध्यक्ष श्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में “जनपद सिंचाई बन्धु” की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जनपद में सिंचाई, विद्युत आपूर्ति और आगामी रवी फसल की तैयारियों की व्यापक समीक्षा की गई। सिंचाई विभाग के अधिकारियों द्वारा उपाध्यक्ष महोदय को सूचित किया गया कि जनपद झांसी में विगत दो सप्ताह से निरंतर हो रही भारी वर्षा के कारण जनपद के समस्त बांध पूरी तरह भर गए हैं और जल स्तर अपने उच्चतम पैमाने पर पहुंच गया है। वर्तमान में सभी बांध में जनपदवासियों को पेयजल आपूर्ति करने तथा आगामी रबी फसलों की सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने हेतु पर्याप्त पानी उपलब्ध है। बैठक में उपाध्यक्ष श्री मनमोहन सिंह द्वारा आगामी रबी फसल के लिए पानी छोड़ने से पहले जनपद की सभी नहरों और माइनरों की सिल्ट सफाई के लिए तत्काल कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए, ताकि पानी बिना किसी बाधा के टेल तक पहुंच सके। सरकारी और निजी नलकूपों के सुचारू संचालन के लिए बिजली विभाग को रबी सीजन में पर्याप्त और निर्वाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आगामी रबी फसल के दृटिगत जनपद में यूरिया, डीएपी सहित सभी आवश्यक उर्वरकों (खाद) की अग्रिम उपलब्धता और भंडारण सुनिश्चित किया जाए ताकि किसानों को कोई असुविधा न हो। बैठक में अधिशासी अभियंता विद्युत व सिंचाई विभाग एवं कृषि विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी, प्रगतिशील किसान प्रतिनिधि तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

आयुष त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ झांसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!