E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराज्यलोकल न्यूज़

*धमतरी।ऑपरेशन निश्चय के तहत बड़ी कार्रवाई,

20 किलो गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय आरोपि गिरफ्तार* 

*धमतरी।ऑपरेशन निश्चय के तहत बड़ी कार्रवाई, 20 किलो गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय आरोपि गिरफ्तार* 

 *क्राइम रिपोर्टर संगीता सिंह राजनांदगांव।* 

 

 

धमतरी। धमतरी पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन में धमतरी पुलिस द्वारा नशे के कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन निश्चय” के तहत सिहावा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 20 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है आरोपी उड़ीसा से गांजा लेकर दिल्ली जा रहे थे। पुलिस ने गांजा, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन समेत कुल 11 लाख 80 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया है।

 

पुलिस के अनुसार, थाना सिहावा को मुखबिर से सूचना मिली थी कि स्लेटी रंग की रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल क्रमांक में दो व्यक्ति उड़ीसा की ओर से गांजा लेकर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मेन रोड रतावा फॉरेस्ट नाका के सामने घेराबंदी की।

 

 

मुखबिर के बताए हुलिए और वाहन क्रमांक के आधार पर मोटरसाइकिल को रोककर दोनों व्यक्तियों से पूछताछ की गई। विधिवत तलाशी लेने पर ट्रॉली बैग और सफारी बैग के अंदर सेलोटेप से पैक किया हुआ 20 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसकी अनुमानित कीमत 10 लाख 20 हजार रुपये बताई गई है।

 

पुलिस ने गांजा के अलावा रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल कीमत 1 लाख 50 हजार रुपये, तथा ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन, कीमत 10 हजार रुपये, भी जब्त किया है। इस प्रकार कुल 11 लाख 80 हजार रुपये का मशरूका बरामद किया गया।

 

दोनों आरोपी दिल्ली और उत्तर प्रदेश के निवासी है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान एहतेशाम (27), पिता इस्लाम, निवासी बेहड़ा सादात, बहरह सादात ककरौली, जिला मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश), और तुषार कश्यप (23), पिता अनिल कुमार कश्यप, निवासी एफ-178, गली नंबर 5, चांद बाग, करावल नगर, मंदिर मार्ग, उत्तर पूर्वी दिल्ली, के रूप में हुई है।

 

पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना सिहावा में नारकोटिक एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। धमतरी पुलिस ने कहा है कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के लिए कोई स्थान नहीं है। नशे के कारोबार से जुड़े लोगों के विरुद्ध ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!