यूपी

एरच पुलिस ने नष्ट किए 11 मुकदमों से जुड़े अवैध असलहे, न्यायालय के आदेश पर हुई कार्रवाई

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी 

एरच (झांसी)। थाना एरच पुलिस ने वर्ष 2000 से 2011 तक के 11 मुकदमों में जब्त 11 अवैध असलहों 07 तमंचा और 04 छुरी को नियमानुसार नष्ट कर दिया है। यह कार्रवाई माननीय न्यायालय सिविल जज (सी०डि०)/ए०सी०जे०एम० गरौठा के आदेश पर 12 सितंबर 2026 को पूरी की गई। मालखाने में रखे इन हथियारों को लोहार द्वारा पीटकर नष्ट कराया गया। जिसकी पूरी वीडियोग्राफी और पंचनामा तैयार किया गया। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी गरौठा पीयूष कुमार पाण्डेय,नायब तहसीलदार अमन कुमार, प्रभारी निरीक्षक सुरजीत सिंह और मालखाना इंचार्ज अखिलेश कुमार समेत पुलिस टीम मौजूद रही।

आयुष त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ झांसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!