E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifखेल
भारत की जीत पर जमकर मनाया जश्न

रिपोर्ट सुधीर बैसवार
सनावद/ नगर में क्रिकेट प्रेमी युवाओं ने रविवार की रात्रि बस स्टैंड पर टी-20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट का सीधा प्रसारण किया। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए रोमांचक मैच को देखने के लिए सैकड़ों क्रिकेट प्रेमी जुटे। क्रिकेट प्रेमियों ने भारतीय खिलाड़ियों के चौके-छक्के पर जमकर जश्न मनाया। भारत द्वारा

दिए गए लक्ष्य को पूरा करने के प्रयास में जब न्यूजीलैंड टीम का अंतिम विकेट गिरा तो क्रिकेट प्रेमी खुशी से उछल पड़े और ढोल की थाप पर जमकर नृत्य किया। इस दौरान पूरे शहर में क्रिकेट प्रेमी किशोरों और युवाओं ने खूब आतिशबाजी की। भारत की विजय का जश्न देर रात तक जारी रहा। यह जानकारी युवा भाजपा नेता मोहित ने दी।

