एक स्वर में नवकार महामंत्र से गुंजायमान हुआ आकाश।
सकल जैन समाज ने किया एक साथ सामूहिक णमोकार महामंत्र का जाप

सनावद:- णमोकार मंत्र है प्यारा जिसने लाखों को तारा इस महा मंत्र का जाप करो इस भव जल से मिले किनारा इस सुंदर पक्तियों को चरित्रार्थ करते हुवे आज 9 अप्रैल को विश्व नवकार महामंत्र दिवस मनाया गया।
समाज प्रवक्ता सन्मति जैन काका ने बताया कि जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (JITO)के आह्वान पर 9 अप्रैल गुरुवार को एक वैश्विक कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शांति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार करना है जिसमें भारत सहित विश्व के 108 देश के 6000 से अधिक स्थानों पर एक साथ निर्धारित समय में एक स्वर में णमोकार महामंत्र का सामूहिक जाप किया गया।
स्थानीय स्तर पर श्री दिगम्बर जैन पोरवाड़ धर्मशाला सनावद में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ संगीता पाटोदी एवं प्रदीप पंचोलिया के द्वारा मंगला चरण से किया गया। तत्पश्चात णमोकार महामंत्र के चित्र के समकक्ष पोरवाड़ समाज अध्यक्ष इंजी मनोज जैन, खंडेलवाल समाज अध्यक्ष आशीष झाझरी,चांदमल जी कोचर श्री श्वेतांबर संघ अध्यक्ष एवं जीतो नगर संयोजक शांतिलाल जैन,जीतो के नगर संयोजक संदीप चौधरी के द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया। तत्पश्चात अनुभव सराफ के द्वारा जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (JITO) के बारे में परिचय प्रस्तुत कर आगामी रूप रेखा पर प्रकाश डाला। वही अगली कड़ी में श्रीमती उषा लाठियां मैडम के द्वारा णमोकार महामंत्र की महिमा का वर्णन कर बताया कि इस महामंत्र की प्रत्येक पंक्ति का अर्थ आप समझेंगे तो पायेंगे कि ये महामंत्र सिर्फ जैन समाज का नहीं अपितु प्रत्येक धर्मावलंबी का महामंत्र है जो संपूर्ण विश्व में शांति और सद्भावना का संदेश फैलाएगा।
इसी क्रम में ठीक 9 बजकर 1 मिनट से 9 बजकर 36 मिनट तक सकल जैन समाज के द्वारा सामूहिक रूप से णमोकार महामंत्र का जाप किया गया।
अंत में जीतो नगर संयोजक संदीप कुमार चौधरी ने सकल जैन समाज का आभार माना। कार्यक्रम का संचालन प्रशांत चौधरी ने किया।
इस अवसर पर सकल जैन समाज के सभी समाजजनों ने उपस्थित होकर अपनी सहभागिता दर्ज करवाई।
*णमोकार महा मंत्र जाप का महत्व*
सामूहिक जाप केवल आध्यात्मिक उन्नति का माध्यम बनेगा बल्कि विश्व शांति और प्राणी मात्र के कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा जो अनुमोदनीय होकर सभी के लिए अनुकरणीय होगा ।
णमोकार महामंत्र केवल जैन धर्म तक सीमित नहीं है, बल्कि संपूर्ण मानवता के कल्याण का महामंत्र है। यहां प्रेम, शांति और अहिंसा का संदेश देता है, जिसे आज के युग में सभी को अपनाने की आवश्यकता है। णमोकार महामंत्र का वैज्ञानिक और आध्यात्मिक महत्व है, यहां मंत्र सकारात्मक ऊर्जा, शांति ओर विश्व कल्याण का प्रतीक है।
*श्री दिगम्बर जैन पार्श्वनाथ बड़ा मंदिर में भी हुआ णमोकार का पाठ*
विश्व णमोकार महामंत्र दिवस के अवसर पर गुरुवार रात्री में श्री दिगंबर जैन पार्श्वनाथ बड़ा मंदिर में भी सभी समाजजनों के द्वारा सामूहिक णमोकार महा मंत्र का जाप द्वारा किया गया।


