जिला पुलिस राजनांदगांव की खिलाड़ी सउनि. ज्ञानेश्वरी यादव ने अंतरराष्ट्रीय एवं एशियाई वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन*!
Universal Weightlifting Cup (World Cup) 2026* में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत एवं छत्तीसगढ़ का नाम गौरवान्वित किया है। उक्त प्रतियोगिता दिनांक 27.04.2026 को *एपिया, समोआ* में आयोजित हुई, जिसमें 12 देशों/प्रतिभागियों ने भाग लिया।
*जिला राजनांदगांव*
*दिनांक – 16.05.2026*
संगीता सिंह (जिला क्राइम रिपोर्टर RJN )
*जिला पुलिस राजनांदगांव की खिलाड़ी सउनि. ज्ञानेश्वरी यादव ने अंतरराष्ट्रीय एवं एशियाई वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन*!
राजनांदगांव जिला पुलिस में पदस्थ *सउनि. ज्ञानेश्वरी यादव* ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित *Universal Weightlifting Cup (World Cup) 2026* में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत एवं छत्तीसगढ़ का नाम गौरवान्वित किया है। उक्त प्रतियोगिता दिनांक 27.04.2026 को *एपिया, समोआ* में आयोजित हुई, जिसमें 12 देशों/प्रतिभागियों ने भाग लिया।
सउनि. ज्ञानेश्वरी यादव ने प्रतियोगिता में –
🥇 Snatch – 87 Kg
🥇 Clean & Jerk – 107 Kg
Total – 194 Kg
का प्रदर्शन करते हुए नए रिकॉर्ड के साथ 03 गोल्ड मेडल अपने नाम किए।
इसी प्रकार दिनांक 12.05.2026 से 18.05.2026 तक *गांधीनगर, गुजरात* में आयोजित *Senior Asian Championship 2026* में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए –
Snatch – 88 Kg में सिल्वर मेडल
Total – 194 Kg में ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया।
सउनि. ज्ञानेश्वरी यादव की इस उपलब्धि से जिला पुलिस राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ पुलिस एवं पूरे देश को गौरव प्राप्त हुआ है। उनकी मेहनत, अनुशासन एवं समर्पण युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।जिला पुलिस राजनांदगांव परिवार द्वारा उन्हें उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं।