यूपी
पुलिस ने बालिकाओं को किया जागरूक,साइबर फ्रॉड से बचने के दिए टिप्स

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी
गुरसरांय (झांसी)। थाना गुरसरांय पुलिस द्वारा मिशन शक्ति टीम से वरिष्ठ सब इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह भदौरिया,महिला आरक्षी अंशी गौर,महिला आरक्षी प्रिया व दीपशिखा द्वारा बालिकाओं को शासन द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत छात्राओं के विकास हेतु जनकल्याणकारी योजनाओं सुमंगला योजना,बाल कल्याण योजनाओं,बाल मजदूरी न कराने और गुड टच और बेड टच आदि के बारे में व सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न हेल्पलाइन नंबर 1090 वूमेन पावर,1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन,1098 चाइल्ड हेल्पलाइन,193 साइबर अपराध,108 एंबुलेंस सेवा,112 पुलिस आपातकालीन सेवा,डिजिटल अरेस्ट,साइबर फ्रॉड,फ्रॉड कॉल,अनचाहे लिंक आदि की जानकारी दी गई व साइबर अपराधों के बारे में जागरूक किया गया व पंपलेट वितरित किए गए।




