Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifमध्य प्रदेश

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह के दुसरे दिवस शिव पार्वती विवाह धुम-धाम से हुआ।*

रिपोर्ट सुधीर बैसवार 

बड़वाह समीपस्थ ग्राम पंचायत बामनपुरी अपना हॉस्पिटल हरिराम बलिराम शाह परिवार के द्वारा 14 मार्च से 20 मार्च तक श्रीमद भागवत कथा का आयोजन निज निवास ग्राम बामनपुरी में कथा के दूसरे दिवस शिव पार्वती विवाह का जैसे ही प्रसंग आया कथा स्थल पर शिव पार्वती का विवाह धुम-धाम से सम्पन्न कराया गया।कथा वाचक पंडित दीपक बर्वे ने इस अवसर पर कहा कि शिव से बड़ा कोई नही शिव की पूजा से हर कोई मन चाहा वर प्राप्त कर सकता हैं। जरूरत हैं सदैव मन से भगवान शिव की आराधना की जाए। भगवान शिव मानव का कल्याण कर भव सागर से पार लगाते हैं। भागवत कथा में जीवन का सार तत्व मौजूद हैं, आवश्यकता निर्मल मन को स्थिर चित्र से यह कथा श्रवण की जाए। कथा के दौरान शिव पार्वती विवाह की आकर्षक झांकी सजाई गई तथा कथा में उपस्थित महिलाएं व बच्चे नृत्य करते हुए नजर आए।

सुधीर बैसवार

सुधीर बैसवार वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में संवाददाता के रूप में सनावद का कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले सुधीर ,सनावद की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!